फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man reaches police post after drinking poison after brother's sister-in-law's marriage is fixed

Shahjahanpur News: भाई की साली की शादी तय होने पर जहर पीकर पुलिस चौकी पहुंचा युवक

Sat, 23 Nov 2024 04:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Young man reaches police post after drinking poison after brother's sister-in-law's marriage is fixed
जहर खाने वाले युवक को पुवायां  सीएचसी से शाहजहांपुर ले जाते परिजन। संवाद
पुवायां। चचेर भाई की साली की शादी तय होने पर युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन

खुटार के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक शाम को करीब साढ़े चार बजे पुवायां की बड़ागांव पुलिस चौकी पर पहुंचा। युवक ने बताया कि उसके रिश्ते के एक भाई की ससुराल पुवायां क्षेत्र में है। शुक्रवार को वह भाई की ससुराल गया था, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह किसी तरह चौकी पर पहुंचा है। कुछ देर बाद युवक खुद ही कोल्ड ड्रिंक खरीदकर उसमें जहरीला पदार्थ मिलाकर पीने की बात कहने लगा। पुलिस युवक को पुवायां सीएचसी लाई, हालत गंभीर होने के कारण उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक का अपनी रिश्ते की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी है। इस कारण युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस की लापरवाही : एक घंटे तक सीएचसी पर पड़ा रहा युवक
बड़ागांव चौकी पर युवक के पहुंचने के 15 मिनट बाद ही पुलिस ने उसे पुवायां सीएचसी लाकर भर्ती करा दिया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन पुलिस उसे शाहजहांपुर नहीं ले गई और परिजनों का इंतजार करती रही। एक घंटे बाद शाम छह बजे परिजन सीएचसी पहुंचे, तब 108 सेवा की एंबुलेंस से युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस को उनका इंतजार किए बिना युवक को इलाज के लिए ले जाना चाहिए था। ऐसे में युवक की जान को खतरा होता है तो कौन जिम्मेदार होता?
--
परिजनों को मौके पर बुलाना आवश्यक होता है। डॉक्टर की देखरेख में मरीज सीएचसी पर रुका होगा। अगर अनावश्यक रोका गया है और शिकायत मिली तो जांच की जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed