फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man molested the girl in Shahjahanpur

Shahjahanpur: रास्ते में युवती ने कहा- अंकल जी नमस्ते, सपा के पूर्व नेता ने घर ले जाकर की शर्मनाक हरकत

Fri, 29 Sep 2023 03:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 03:30 PM IST
सार

आरोपी युवक पीड़ित युवती के ताऊ का दोस्त है। परिचित होने के कारण उसने उससे नमस्ते की। इस पर आरोपी ने घर छोड़ने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और अपने मकान पर ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
young man molested the girl in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप सपा के पूर्व नेता पर लगा है। इस मामले को लेकर दो दिन पंचायत हुई। इसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर से काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में ताऊ का दोस्त विजय मिल गया। युवती ने अंकल जी कहकर नमस्ते किया। इस पर आरोपी विजय ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया और ओसीएफ के पास स्थित अपने मकान में ले गया। 

विज्ञापन

दो दिन चली पंचायत 

युवती का आरोप है कि विजय ने अपने घर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। वह किसी तरह बचकर निकली और थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। इस मामले में दो दिन चली पंचायत के बाद मामले में पुलिस ने ओसीएफ कॉलोनी निवासी विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि विजय पूर्व में अल्पसंख्यक सभा में पदाधिकारी था। लंबे समय से वह संगठन के कार्यक्रमों में नहीं आता है। हालांकि, विजय भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आता है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed