UP: शाहजहांपुर में युवक ने Good Bye लिख जहर पीते बनाया वीडियो, मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने बचाई जान
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में एक युवक ने मजाक-मजाक में ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई। उसने जहर पीने का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया। मेटा ने इसका अलर्ट पुलिस को भेजा। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है।
विस्तार
शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मजाक-मजाक में युवक ने चूहामार दवा को पानी में घोलकर पीते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। मेटा कंपनी से अलर्ट मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी ले आई। यहां डॉक्टर ने इलाज के बाद युवक को घर भेज दिया। पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपते हुए सख्त हिदायत दी है।
एसआई सुरेंद्र पाल सिंह सिपाहियों के साथ लोकेशन पर पहुंचे और युवक को लेकर तुरंत सिंधौली सीएचसी आए। यहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को दवाई दी। बताया जा रहा है कि मुंह में जहर भरने के कारण युवक पर थोड़ा असर हुआ था। इसके बाद डॉक्टर और पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की। युवक ने बताया कि दोस्तों के कहने पर मजाक-मजाक में चूहे मार दवा पानी में मिलाकर पीते हुए वीडियो बनाना था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.