{"_id":"575446ee4f1c1bf6451090e3","slug":"young-man-killed-by-falling-tree-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
बाग की रखवाली करते समय सिर पर पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला सरांय निवासी 34 वर्षीय जाकिर ने गांव परशुरामपुर में आम का बाग मोल लिया था। वह आम की रखवाली करने के लिए रात को बाग में ही सोता था। शनिवार की सुबह आई तेज आंधी में एक डाल टूटकर पेड़ पर ही अटक गई थी। पेड़ के बीच में अटकी डाल पर जाकिर ने ध्यान नहीं दिया और वह उसी पेड़ के नीचे सो गया। रविवार सुबह तड़के करीब तीन बजे तेज हवा के झोंके में पेड़ पर अटकी डाल नीचे जाकर जाकिर के सिर पर जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से उसके घर में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन