फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man jumped into Ramganga after seeing his girlfriend with another young man

Shahjahanpur News: प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर रामगंगा में कूदा युवक

Sun, 09 Jul 2023 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped into Ramganga after seeing his girlfriend with another young man
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल पर दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देखकर प्रेमी ने रामगंगा में छलांग लगा दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमिका ने रेलिंग पर चढ़े युवक को धक्का दिया है। नदी में गिरे युवक को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



फेसबुक पर हुई दोस्ती में शादीशुदा युवक प्रेमिका से मिलने की जिद में तीन दिन पहले घर से गायब हो गया। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि एक युवक के कोलाघाट के पुल से गिरने की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों को साथ लेकर कोलाघाट पहुंची। तब तक मिर्ज़ापुर थाना प्रभारी रामगंगा में गिरे युवक को लेकर जा चुके थे। मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि 20 वर्षीय युवती मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने गांव के ही बड़ी बहन के मंगेतर के साथ जलालाबाद जा रही थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोलाघाट पुल पर प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर तीनों में विवाद होने लगा। युवक ने पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी तरह युवक नदी में गिर गया। बताते हैं कि युवती ने भी नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन साथ में मौजूद दूसरे युवक ने उसे बचा लिया। युवक को नदी में गिरता देखकर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले गए। युवती और दूसरा युवक देर शाम तक थाने में ही थे। युवती ने युवक को धक्का देने से इन्कार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed