{"_id":"69f3b218d8ebf275fb0e6bec","slug":"young-man-heading-to-wedding-ceremony-killed-in-collision-with-roadways-bus-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171999-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी समारोह में जा रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी समारोह में जा रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद मार्ग पर बुधवार की रात करीब नौ बजे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाजपुर कुमरखा गांव के 45 वर्षीय फकीरे लाल मौर्य मार्ग पार करते वक्त रोडवेज बस की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस लेकर उसका चालक भाग गया।
फकीरे लाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनके निधन के बाद बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के झादा गांव में ममेरे भाई नन्हकू लाल मौर्य के घर पर रहने लगे थे। वह रिश्ते की भतीजी फीलनगर गांव के रामलाल की बेटी ज्योति की शादी में शामिल होने फतेहगंज पूर्वी से यहां तक रोडवेज बस से आए थे।
हाईवे के चौराहे पर वह बस से उतर कर पैदल बरातघर की ओर जा रहे थे। बरातघर के सामने मार्ग को पार करते वक्त जलालाबाद की ओर से आई बस से वह टकरा गए। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस को लेकर चौराहे से होते हुुए आगे निकल गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे पार करते वक्त बाइक से टकराकर घायल महिला की मौत
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर पिपरिया उदयभानपुर के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव के इस्तेखार खां की 55 वर्षीय पत्नी फरमाइशा बेगम हाईवे पार करते समय बीसलपुर की ओर से आई बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। पिपरिया उदयभानपुर निवासी इंतजार खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भाभी फरमाइशा बेगम कहीं जाने के लिए गांव के सामने हाईवे पार कर रही थीं और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे पर छुट्टा पशुओं से बचने के फेर में वाहन टकराए, दो लोग घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़़ा के पास एक ढाबे के सामने बुधवार को देर रात बरेली की ओर जा रहे डीसीएम मिनी ट्रक के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गए। डीसीएम के चालक ने वाहन में ब्रेक लगाए तो उस पर पीछे बैठे कांट क्षेत्र के गांव इकनौरा निवासी गुड्डू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही पीछे से आई पिकअप के चालक गोंडा जिले के गांव घनी पत्ती निवासी दीनानाथ ने ब्रेक लगाए, लेकिन पिकअप हाईवे पर डीसीएम से टकरा गई। इससे पिकअप में बैठे चालक के भाई जटाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद डीसीएम लेकर उसका चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा और पिकअप अपने कब्जे में ले ली। सीएचसी पर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि डीसीएम चालक वाहन समेत भाग गया। उन्होंने बताया कि डीसीएम और उसके चालक की तलाश की जा रही है, अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद