{"_id":"69887ec7d5d59d684c0cf4c6","slug":"young-man-hammered-a-nail-into-his-head-in-shahjahanpur-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में युवक ने अपने सिर पर ठोंक ली कील, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में युवक ने अपने सिर पर ठोंक ली कील, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sun, 08 Feb 2026 05:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:50 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा में शराबी युवक ने रविवार को ऐसा कदम उठाया, जिससे उसकी जान पर बन आई। शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर उसने अपने सिर में कील ठोंक ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ विक्की ने शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर अपने सिर में कील ठोंक ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक विशाल नशे का आदी है। कामकाज नहीं करने के चलते अपनी मां से ही रुपये मांगता है। बताते हैं कि रविवार दोपहर वह शराब के नशे में अपनी मां के पास आया। उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगना शुरू कर दिया। मां के इन्कार करने पर गुस्सा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में किशोर की मौत पर हंगामा-तोड़फोड़, लोगों ने डॉक्टर से की अभद्रता
विज्ञापन
उसने अपने सिर में जूते में लगाई जाने वाली लोहे की कील ठोंक ली। दर्द से कराहता देखकर मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने सिर में लगी कील निकाल दी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।