फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man dies, quack accused of giving wrong medicine

Shahjahanpur News: युवक की मौत, झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man dies, quack accused of giving wrong medicine
शाहजहांपुर। तिलहर के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तिलहर के धनियूरा गांव निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके 22 वर्षीय बेटे राजीव सिंह को पेट में दर्द की शिकायत हुई तो गांव के एक झोलाछाप से जाकर उसने दवा ली। दवा खाने के 20-25 मिनट बाद ही बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उसे लेकर झोलाछाप के पास गए तो उसने सही दवा देने की बात कहते हुए लौटा दिया, लेकिन बेटे की हालत में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन

इस पर बेटे को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। सरबजीत सिंह ने बताया कि झोलाछाप ने बेटे को गलत दवा दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटा खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। चार भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed