फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies in Vehicle Collision; Married Just 25 Days Ago

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 25 दिन पूर्व हुई थी शादी

Tue, 02 Jun 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Young Man Dies in Vehicle Collision; Married Just 25 Days Ago
मोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के नासिरपुर गांव निवासी बाइक सवार मोहित कुमार (18) की सोमवार रात जैतीपुर थाना क्षेत्र के सिकारपुर गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह चचेरे भाई के साथ अपनी बहन के घर जा रहे थे। पिछले माह ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग पिता को करीब 20 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम हाउस आने के बाद पता चला कि इकलौता बेटा अब दुनिया में नहीं रह गया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मोहित मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इकलौता होने के चलते माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा थे। करीब 25 दिन पूर्व ही मोहित की शादी बिहार की रहने वाली रीता के साथ हुई थी। सोमवार की शाम मोहित अपने चचेरे भाई सोनू के साथ बाइक से अपनी बहन पूनम के घर गढि़यारंगीन के डभौरा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना जैतीपुर क्षेत्र के सिकारपुर गांव के पास पहुंचते ही काल बनकर आए पिकअप वाहन ने उनकी जिंदगी छीन ली। चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। देर रात पुलिस से मोहित की मौत की खबर सुन उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को हादसे की जानकारी हो गई लेकिन पिता प्रेमपाल बेटे की मौत से अंजान रहे। परिवार के लोगों ने कई बार प्रेमपाल को उनके बेटे की मौत की जानकारी देने का प्रयास किया, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार बेटे का हालचाल पूछने पर परिवार के लोग उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस लेकर आए। यहां कदम रखते ही प्रेमपाल बोले- क्या बेटा इसी अस्पताल में भर्ती है। इस बात को सुनकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने प्रेमपाल को एक पेड़ के नीचे बैठा दिया। पोस्टमॉर्टम होने से पूर्व सील खुलने पर प्रेमपाल को मौत की नींद सो चुके बेटे को दिखाया तो उनके कदम लड़खड़ा गए।

परिवार के लोग सहारा देते हुए प्रेमपाल को बाहर लाए। सांत्वना देते हुए एक वाहन से उन्हें घर के लिए भेजा गया। जैतीपुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed