{"_id":"6a625282c73b3b02e8009c44","slug":"young-man-dies-during-treatment-had-consumed-poison-seven-days-ago-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179785-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की उपचार के दौरान मौत, सात दिन पूर्व खाया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की उपचार के दौरान मौत, सात दिन पूर्व खाया था जहर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला अलीजई निवासी 29 वर्षीय शिखर सक्सेना की बरेली से पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शिखर काम के साथ पढ़ाई भी कर रहे थे। उनकी शादी कानपुर के गोविंदनगर निवासी अंजली के साथ हुई थी। वह आनंदपुर कॉलोनी में मकान में रहते थे। अभी कुछ दिन पूर्व शिखर की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। परिवार में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन शिखर काफी दिनों से परेशान थे।
16 जुलाई को शिखर ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सुधार न होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात बरेली से लखनऊ के पीजीआई ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो जांच की जाएगी। संवाद