फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies After Coming into Contact with Electrified Farm Fence

Shahjahanpur News: खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies After Coming into Contact with Electrified Farm Fence
अनिल कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही। कुदिरना गांव के रहने वाले अनिल कुमार (24) की बृहस्पतिवार रात खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रातभर शव खेत में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। खेत पर पड़े शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

पिता राम अवतार ने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। सुबह तक जब अनिल वापस नहीं आया तो उसकी तलाश करने बेटे धर्मपाल के साथ खेत पर गए। बेटा अनिल कुमार पड़ोसी के खेत में निराश्रित पशुओं को रोकने के लिए लगाई बाड़ से चिपका मिला।
विज्ञापन

शोर-शराबा करने पर आसपास काम करने वाले ग्रामीण आ गए। उनकी मदद से बेटे को बाड़ से अलग किया। बेटे की जिंदगी की आस में उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता देवी, माता-पिता गुमसुम हो गए हैं। मृतक तीन भाइयों से सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed