{"_id":"6a04d525c694add1ef0866f5","slug":"young-man-dies-after-being-crushed-by-an-electric-pole-felled-during-a-storm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173191-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी के दौरान गिरे बिजली के खंभे से दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी के दौरान गिरे बिजली के खंभे से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
आदेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के कोठा खतेल गांव निवासी महेंद्र के 20 वर्षीय बेटे आदेश की बुधवार दोपहर आंधी के दौरान बिजली का खंभा उसपर गिरने से दबकर मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, आदेश दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी से घर लौट रहे थे। गांव के संपर्क मार्ग पर ग्राम भीकमपुर के सामने पहुंचते ही तेज आंधी आ गई। इस बीच बिजली का सीमेंट का खंभा टूटकर बाइक सवार आदेश पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक आदेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दिल्ली में रहकर काम करते थे। पिछले माह ही घर आए थे। किसी काम से फतेहगंज पूर्वी गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि तेज आंधी से गिरे बिजली के खंभे से दबकर बाइक सवार की मौत हो गई।