फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man committed suicide by shooting himself with pistol in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सीने पर तमंचे से गोली मारकर युवक ने दी जान, मिर्गी की बीमारी के चलते था परेशान

Tue, 07 May 2024 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 05:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सोमवार रात एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने बताया कि युवक मिर्गी की बीमारी से परेशान था। 

विज्ञापन
young man committed suicide by shooting himself with pistol in Shahjahanpur
हमजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में रामताल रोड निवासी शाहिद रजा खां के बेटे 19 वर्षीय हमजा ने घर की छत पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिजन के अनुसार, वह बीमारी के चलते कई दिन से परेशान था।

विज्ञापन


जलालाबाद के प्रतिष्ठित डॉ. खान बदायूंनी के प्रपौत्र हमजा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मिस्त्री था। देर रात घर आने वाले हमजा के लिए मुख्य गेट खुला रहता था। पिता के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे के बाद वह घर पहुंचा। तब तक परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। हमजा गेट का दरवाजा बंदकर छत पर स्थित कमरे में जाकर लेट गया। कुछ देर के बाद गोली चलने और चीखने की आवाज पर परिजन भागे-भागे कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन


हमजा लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। वे लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमजा ने सीने के बायीं ओर तमंचा रखकर गोली मारी थी। 315 बोर का फायर होने के चलते गोली पीठ से होते हुए निकल गई। उसका काफी खून बह गया था। पिता शाहिद रजा खां ने बताया कि बेटे को मिर्गी के दौरे आते थे। उसका हरिद्वार से इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह परेशान रहता था। इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई है। मृतक के घर में माता-पिता के अलावा एक अविवाहित बड़ी बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed