फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drunk man climbed on electric pole and took off all his clothes in Shahjahanpur

Shahjahanpur: युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर उतार फेंके सारे कपड़े, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें

Thu, 02 Nov 2023 03:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

शराब के नशे में धुत युवक ने बुधवार शाम को हंगामा कर दिया। वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया और सारे कपड़े उतार फेंके। खंभे पर युवक के चढ़ने से विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई। एक घंटे तक करीब 1800 घरों में बिजली गुल रही। 

विज्ञापन
drunk man climbed on electric pole and took off all his clothes in Shahjahanpur
विद्युत पोल पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र में मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी हिमांशु राठौर (25) नशे धुत होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इसके चलते सरायकाइयां फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब एक घंटे तक आपूर्ति बंद रखी गई। पुलिस और बिजली निगम की मशक्कत के बाद उसे पोल से उतारने के बाद पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर उपने सारे उतार फेंके और निर्वस्त्र हो गया था। निर्वस्त्र युवक को देख वहां से गुजर रहे लोगों की नजर झुक गईं।  

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हिमांशु मोहल्ला सरायकाइयां में ट्रांसफार्मर के किनारे लगी जाली पर पैर रखकर ऊपर चढ़ गया। वह नजदीक में लगे बिजली के खंभे पर चढ़ने लगा। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। उसे मना करने पर वह और ऊपर चढ़ गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत ही रोजा उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति को बंद कराया। इस दौरान सरायकाइयां फीडर के 18 सौ घरों की बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंटी दवा की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने अपने कपड़े उतारकर नीचे फेंकना शुरू कर दिए। वह पूरी तरह से निर्वस्त्र हो गया। बिजली निगम की टीम ने सीढ़ी लगाकर उसे उतारने की कोशिश की तो उसने सीढ़ी को ढकेल दिया। इसके बाद एक कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया और दूसरे को सीढ़ी के जरिये ऊपर भेजा। तब उसे उतारा जा सका। हिमांशु शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे पिता हिमांशु राठौर की सुपुर्दगी में दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed