फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man carrying Kanwar lying down with unwavering faith

Shahjahanpur News: अटूट विश्वास के साथ लेटकर कांवड़ ले जा रहा युवक

Mon, 24 Jul 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young man carrying Kanwar lying down with unwavering faith
छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने के लिए लेटकर यात्रा करते हुए विकास खंड निगोही क्षेत्र के ग्राम हट
कांट। मन में सच्ची श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। ऐसी ही श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास कावंड़ लेकर जा एक सच्चे शिव भक्त में देखने को मिला, जो कि सड़क पर लेट-लेटकर छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ के लिए निकला है।
विज्ञापन

सावन के महीने में गंगा से पवित्र जल लेकर अपनी-अपनी श्रद्धा के साथ शिव भक्त कांवड़ लेकर चलते हैं। शाहजहांपुर में डीजे की धुन पर भोलेनाथ के भजनों पर नाचते-गाते हजारों शिव भक्त कांवड़ कंधे पर रखकर भोलेनाथ की नगरी की ओर कूच करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिना किसी लाव लश्कर के विकास खंड निगोही क्षेत्र के ग्राम हटा दलेलपुर निवासी सुदीप कुमार मिश्रा अपने परिजन के साथ सड़क पर लेट-लेटकर अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुदीप कुमार मिश्रा के पिता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह लोग 16 जुलाई रविवार की शाम ढाईघाट पहुंचे थे। 17 जुलाई सोमवार को ढाईघाट से कांवड़ में जल भरकर सुदीप ने अपनी यात्रा प्रारंभ की। 23 जुलाई रविवार यानी छठवें दिन हम लोग लगभग 44 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सुदीप कुमार मिश्रा में सड़क पर लेट-लेटकर भोलेनाथ की नगरी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ तक यात्रा करने की भावना जाग्रत हुई थी। इसके चलते वह लोग बीते एक सप्ताह से अपने परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर निकले हुए हैं। भोलेनाथ की कृपा से कल सावन के तीसरे सोमवार को उनकी यात्री पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed