फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy procurement is set to begin today... let alone a centre, not even a banner has been put up.

Shahjahanpur News: आज से होनी है धान खरीद...केंद्र तो दूर बैनर तक नहीं लगे

Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement is set to begin today... let alone a centre, not even a banner has been put up.
पुवायां मंडी में नीलामी चबूतरा नंबर पांच : इसी टिनशेड में लगने वाले आरएफसी के सेंटरों का कोई बै
पुवायां। डीएम ने 12 अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने का आदेश दिया है, लेकिन पुवायां मंडी समिति परिसर में अभी क्रय केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगे हैं। ऐसे में धान खरीद शुरू होने पर संशय है।
विज्ञापन

पूर्व में जारी सूची के अनुसार पुवायां मंडी परिसर में 14 खरीद केंद्र लगने हैं। 11 अक्तूबर की दोपहर बाद तक मंडी में खरीद केंद्रों पर तैयारियां तो दूर बैनर तक नहीं लग सके थे, ऐसे में सोमवार से धान खरीद शुरू होने पर संशय है। मंडी के चबूतरों पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। कई किसान धान लेकर मंडी पहुंचे, जिसमें कुछ किसानों ने धान को आढ़तों पर बेच दिया।
विज्ञापन

मंडी सचिव अजय कुमार ने बताया कि पहली सूची के अनुसार 14 क्रय केंद्र मंडी परिसर में लगने के लिए स्वीकृत हुए हैं। दूसरी सूची जारी होने की जानकारी मिली है लेकिन अभी मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
1700 से 1900 तक बिका धान
शासन स्तर से कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 और ग्रेड ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। धान खरीद शुरू न होने से किसान धान को राइस मिलों और आढ़तों पर 1700 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल बेच चुके हैं। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, जिले में धान की खरीद एक अक्तूबर से कराई जानी चाहिए थी, जिससे वे धान को खरीद केंद्रों पर बेचते, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

--
फोटो 45
रोजा में भी धान खरीद के लिए तैयारी शुरू

रोजा। सरकारी धान खरीद को लेकर रोजा मंडी समिति परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को मंडी में संचालित होने वाले 12 क्रय केंद्रों के चबूतरों को खाली कराने का काम किया गया।



रोजा मंडी समिति में आरएफसी के छह, एफसीआई का एक, पीसीयू के चार और पीसीएफ का एक क्रय केंद्र खोला जाना है। क्रय केंद्रों के चबूतरों पर व्यापारियों का धान रखा हुआ था। इसे हटाकर केंद्रों को खरीद के लिए तैयार किया जा रहा है। मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसानों को उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। संवाद
--

सोमवार सुबह नौ बजे तक सभी व्यवस्थाएं सुचारु हो जाएंगी। केंद्र प्रभारियों से फोटो मांगे गए हैं। खरीद सुचारु न हाेने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम, पुवायां

पुवायां मंडी में नीलामी चबूतरा नंबर पांच : इसी टिनशेड में लगने वाले आरएफसी के सेंटरों का कोई बै

पुवायां मंडी में नीलामी चबूतरा नंबर पांच : इसी टिनशेड में लगने वाले आरएफसी के सेंटरों का कोई बै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed