फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man and Woman Die Under Suspicious Circumstances in Benipur Village

Shahjahanpur News: बेनीपुर गांव में युवक-युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young Man and Woman Die Under Suspicious Circumstances in Benipur Village
आकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। बेनीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश यादव की सोमवार की रात संदिग्ध हालात में तो गांव की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम न कराते हुए मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। हालांकि लोग दोनों मामलों को जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

आकाश यादव ने बीए तक पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह अपने पिता परमेश्वर के साथ खेतीबाड़ी करता था। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खेत पर काम करने के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन आकाश को लेकर सीधा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टर के मुताबिक, आकाश ने जहर खाया था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं। एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश के घर से थोड़ी दूर रहने वाली एक युवती की भी सोमवार की रात संदिग्ध हालात में घर पर ही मौत हो गई। सुबह होते ही युवती के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की उम्र तकरीबन 22 साल थी। वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। आकाश का 18 अप्रैल को तिलक कार्यक्रम और 20 अप्रैल को शादी होनी थी।

दोनों का घर करीब 200 मीटर की दूरी पर है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर या सूचना नहीं दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अगर कोई तहरीर या सूचना मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed