{"_id":"6054f0368ebc3ed38166cb3e","slug":"yogi-sarkar-ke-char-saal-shahjahanpur-news-bly441200564","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांधी भवन में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम लाभार्थी मह?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। योगी सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों ने टाउनहॉल स्थित गांधी भवन परिसर में स्टॉल लगाकर जनहित की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ प्रेरणा शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता और संबोधन का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा और जनपद में हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने टीम वर्क के तौर पर कार्य किया और इसलिए विभिन्न योजनाओं में आशातीत परिणाम मिले। प्रधानमंत्री की अपील पर अधिकारियों ने गांव-गांव और घर-घर शौचालय बनवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने जन सामान्य से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं। डीएम ने कहा कि जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे अधिक से अधिक लोग जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें लीड कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयुश विभाग की ओर से गौरी कश्यप ने गणेश वंदना और योगा आर्टिस्टिक ग्रुप के बच्चों ने योग क्रियाओं पर आधारित कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने पुरस्कार के तौर पर नगद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया। प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर उपाध्याय, विधायक रोशन लाल वर्मा, चेतराम, मानवेंद्र सिंह व वीर विक्रम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता आदि ने भी सरकार उपलब्धियां गिनाईं।
लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे
प्रभारी मंत्री ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं से जुुड़े लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में सपा विधायक शरदवीर सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, पूर्व जिला पंचायत वीरेंद्र पाल यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के गांधी भवन में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु- फोटो : SHAHJAHANPUR