{"_id":"64bd75fea0a628d86005b784","slug":"yash-in-senior-and-mohammad-hussain-chess-champion-in-junior-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-1716-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीनियर में यश और जूनियर में मोहम्मद हुसैन चेस चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीनियर में यश और जूनियर में मोहम्मद हुसैन चेस चैंपियन
विज्ञापन
द मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल में चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत द मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता स्विस लीग सिस्टम के आधार पर कराई गई, जिसमें चार राउंड खेले गए।
सीनियर वर्ग में यस सक्सेना तीन अंकों के साथ चैंपियन रहे। निजाम ने द्वितीय व अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मोहम्मद हुसैन प्रथम, सिद्धांत द्वितीय, अर्जित तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
सीनियर वर्ग में अवनी, जूनियर वर्ग में अमीमा को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार सीनियर वर्ग में वंश व जूनियर वर्ग में सक्षम गुप्ता, अनुज शर्मा, आदित्य सक्सेना व हर्ष को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में आर्बिटर लवन्य मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, स्कूल के प्रधानाचार्य एके तिवारी व जिला कबड्डी संघ के सचिव सचिन प्रेमी ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर जिला शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री, अंशुल अंचल, सुबोध कुमार, अंजलि आदि मौजूद रहे।