{"_id":"668731daef5282129e0cda84","slug":"yard-remodeling-work-will-start-from-july-7-52-trains-will-be-affected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-122063-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सात जुलाई से शुरू होगा यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य, 52 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सात जुलाई से शुरू होगा यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य, 52 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Fri, 05 Jul 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
रोजा जंक्शन स्टेशन पर अधूरा प्लेटफार्म। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा यार्ड रिमॉडलिंग के साथ प्री-नाॅन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे से जुड़े सभी विभागों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
सात जुलाई से शुरू होने वाले इन कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मुरादाबाद मंडल की 52 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जोकि दूसरे जनपदों और राज्यों तक जाती हैं। वहीं, आठ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया। इसमें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन व रोजा जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस तथा जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। तमाम ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। सात ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, 12369/70 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, 12327/78 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस को लखनऊ तथा 04319/20 लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ मेल को बालामऊ से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
पांच अगस्त तक चलने वाले इन कार्यों के लिए कर्मचारियों ने सभी सिग्नल की पुताई शुरू कर दी है। इसके अलावा नए पावर केबिन को चालू करने के लिए केबल डालने का काम जोरों पर है। रोजा जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म का निर्माण भी चल रहा है। इसका काम अभी तक धीमी गति से चल रहा था, अब काम में तेजी आई है। नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने से पहले प्लेटफार्म का निर्माण होना है।