फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yagya helps in rain: Jitendra Arya

वर्षा में सहायक होते हैं यज्ञ : जितेंद्र आर्य

Mon, 06 May 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Yagya helps in rain: Jitendra Arya
तिलहर। आर्य समाज में आयोजित वैदिक विचार गोष्ठी में जितेंद्र आर्य ने कहा कि यज्ञ से वर्षा और वर्षा से अन्न की उत्पत्ति होती है। अन्न सभी प्राणियों के जीवन का आधार है। इसलिए हम सभी को यज्ञ अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन



कहा कि वेदों में यज्ञ को देवताओं का मुख कहा गया है। यज्ञ में डाला गया पदार्थ अणुओं और परमाणुओं में विभाजित होकर संपूर्ण चर-अचर जगत को प्राप्त हो जाता है। यज्ञ पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में सहायक है। कहा कि हमारे सभी महापुरुष भगवान राम, कृष्ण, ऋषि और मुनि सभी प्रतिदिन यज्ञ किया करते थे। यज्ञ करने से वातावरण प्रतिकूल नहीं होता था और समय पर वर्षा होती थी। आज इस परंपरा को पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


पं. गिरीश शर्मा वैदिक ने कहा कि घर-घर यज्ञ होने चाहिए। आर्य समाज इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ईश्वर भक्ति का भजन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर ओमशंकर आर्य, दासीराम आर्य, नन्हेंलाल गंगवार, लोकेश कुमार, विमल आर्या, अमित मौर्य, विष्णु मौर्य आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed