{"_id":"6ab6b2235fcd20127904cd75","slug":"mercury-drops-by-11-degrees-following-464-mm-of-rainfall-a-wintry-chill-amidst-the-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185747-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 46.4 मिमी बारिश से 11 डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी में हुआ सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 46.4 मिमी बारिश से 11 डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी में हुआ सर्दी का अहसास
विज्ञापन
शहर में बारिश में अपने बच्चों को सिर पर दुपट्टा डालकर बचातीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। विदाई से पहले मानसूनी बारिश ने बृहस्पतिवार देर रात से फिर तेवर तीखे कर लिए। तब से लेकर शुक्रवार को सुबह से शाम तक बारिश की झड़ी लगी रहने से न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री घटकर 22.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन भर बारिश होने और ठंडी पुरवाई चलने से अधिकतम तापमान 11 डिग्री घटकर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। वायुदाब में कमी के कारण शनिवार को भारी वर्षा होने की संभावना है।
सितंबर में अब तक निर्धारित वर्षा मानक 164 मिमी की तुलना में 327 मिमी अर्थात दोगुनी बारिश हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम फुहारें बृहस्पतिवार रात से गिरने लगींं, लेकिन शहर और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भोर होने से पहले करीब चार बजे से बारिश का शुरू हुआ दौर दिन ढलने तक जारी रहा।
बृहस्पतिवार रात से सुबह आठ बजे तक 12.4 मिमी बारिश हो चुकी थी। बाद में शाम चार बजे तक 34 मिमी पानी और बरस जाने से आर्द्रता 83 से बढ़कर 100 प्रतिशत हो गई। इसके साथ ही 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पुरवाई के झोंके चले तो अधिकतम तापमान एक दिन पहले बृहस्पतिवार के न्यूनतम तापमान के स्तर पर आ गया। दिन और रात के तापमान में अंतर घटकर सिर्फ 1.6 डिग्री रह जाने से दिन में रात जैसी ठंडक महसूस होने लगी।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के माैसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि सितंबर में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन बारिश चालू माह के नियत वर्षा मानक से दोगुनी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम बैराेमीटर सूचकांक सामान्य से पांच मिलीबार कम हो गया है। इस कारण बादल अभी और घने होंंगे और शनिवार को भारी वर्षा होने का अनुमान है।