{"_id":"67f2d51da2bba2a7ad01aab7","slug":"writers-and-social-workers-honored-on-the-birth-anniversary-of-freedom-fighter-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141102-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वतंत्रता सेनानी के जन्मोत्सव में साहित्यकार, समाजसेवक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वतंत्रता सेनानी के जन्मोत्सव में साहित्यकार, समाजसेवक सम्मानित
Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में डॉ. विजय पाठक को सम्मानित करते रामसेवक शुक्ला स्मारक समिति के पदाधिकारी। स्रोत: आ
पुवायां। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक शुक्ल के जन्मोत्सव कार्यक्रम में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, साहित्यकार, समाजसेवक सम्मानित किए गए।
पंडित रामसवेक शुक्ला स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती और स्व. रामसेवक शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कांग्रेस पीसीसी सदस्य अरूणोद मिश्रा के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, विशिष्ट अतिथि अशफाक उल्ला खान, विश्वदीप अवस्थी ने रामसेवक शुक्ला को महान देशभक्त बताते हुए आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। कहा कि, देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने वाले अनेक लोग ऐसे भी थे जो आजादी को ना देख सके। हमें उनकी आजादी के सपनों को साकार करना है। अरूणोद मिश्रा, राजीव राजे, विजय तन्हा आदि ने रामसेवक शुक्ला के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रामसेवक शुक्ल तमाम प्रताड़नाओं के बाद भी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलनों में सक्रिय रहे।
इसके बाद डॉ. विजय पाठक और अशफाक उल्ला खां ने शाहजहांपुर के हरिशरण वाजपेयी को जनपद विभूति सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी परिजनों में विभुकांत वाजपेयी, राजीव गुप्ता, अरविंद मिश्र, अनुभव आर्य शास्त्री, ओमप्रकाश पाठक, सतनाम सिंह, प्रियंक सिंह राठौर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन सम्मान प्रदान किया। साहित्यकार डाॅ. दिनेश रस्तोगी, डाॅ. इंदु अजनबी, विजय ठाकुर, अनूप मिश्र तेजस्वी, राशिद हुसैन जुगनू और हामिद खिजर को रामसेवक शुक्ल स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद पुवायां के सदस्य और उनके प्रतिनिधि सूरज गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अंग्रेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, प्रीति त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, रजनीश शर्मा, आदर्श कनौजिया, जितिन कुमार, वाजिद अली, प्रदीप वर्मा, प्रवीण वर्मा को भी सम्मानित किया गया।