{"_id":"6ad27d73a4f467e51c03606d","slug":"worshipped-goddess-katyayani-and-prayed-for-happiness-and-prosperity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187676-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव महमदपुर में चल रही देवी महापुराण कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को जिलेभर में माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, फल, मिष्ठान और चुनरी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, फूलमती मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में घंटियों और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम को आरती और भजन-कीर्तन में भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवरात्र को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई।
--
धनुष यज्ञ ने दिया विनम्रता और मर्यादा का संदेश
सेहरामऊ दक्षिणी। महमदपुर में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत महापुराण व मानस सम्मेलन में शुक्रवार को सीता स्वयंवर और श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास प्रेममूर्ति रामानुजाचार्य ने कहा कि बड़े-बड़े राजा अपनी शक्ति के बावजूद शिव धनुष को नहीं हिला सके, जबकि श्रीराम ने गुरु की आज्ञा से सहज भाव में धनुष उठाया और वह भंग हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रसंग सिखाता है कि सामर्थ्य के साथ विनम्रता और मर्यादा जरूरी है। यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री ने यज्ञ कराया। इस दौरान प्रवीण दीक्षित, श्रद्धेय मिश्रा, प्रदीप त्रिवेदी, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाया
कुर्रियाकलां। रामखेड़ा गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शुक्रवार को सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास आशीष वाजपेयी ने बताया कि बड़े-बड़े राजा शिव धनुष को हिला नहीं सके, लेकिन श्रीराम ने गुरु की आज्ञा से सहज भाव में धनुष उठाकर भंग कर दिया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र सिखाता है कि सामर्थ्य होने पर भी अहंकार से दूर रहकर मर्यादा और कर्तव्य का पालन करना चाहिए। सीता जी द्वारा श्रीराम को वरमाला पहनाने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में श्रीकांत शुक्ला, श्याम सिंह, वासुदेव पांडेय, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
--
कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजन शुरू, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजन का शुभारंभ हो गया। पहले दिन ढोल की थाप के बीच मां दुर्गा की आरती की गई। मंदिर परिसर में मां दुर्गा परिवार की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, आशीष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा और अरुण खंडेवाल ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बच्चों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, सोनल गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। संवाद