फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worship of weapons as per rituals, call to follow the ideals of Shri Ram

Shahjahanpur News: विधि-विधान से किया शस्त्रों का पूजन, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Thu, 02 Oct 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Worship of weapons as per rituals, call to follow the ideals of Shri Ram
बरेली मोड़ ​स्थित ​अ​खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदा​धिकारी। स
शाहजहांपुर। विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने घरों में विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया। वहीं, विभिन्न संगठनों ने भी शस्त्र पूजे। श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बरेली मोड़ स्थित जिला कार्यालय पर शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के सामने दीप जलाकर व पूजन कर किया गया। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना है। बरेली मंडल के प्रभारी पवन सिंह, ओम सिंह, मुनीश सिंह परिहार, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैतीपुर। खेड़ाबझेड़ा में पूर्व सांसद स्व. सुरेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर शस्त्र पूजन हुआ। पूर्व सांसद के बेटे योगेंद्र विक्रम सिंह ने ब्राह्मणों को तिलक लगाकर शुभारंभ किया। पूर्व सांसद के पौत्र शिवम विक्रम सिंह, अभिनव विक्रम सिंह, मनवीर श्रीवास्तव, सुमन सिंह, मचकेन्द्र सिंह, महबूब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। क्षत्रिय समाज की ओर से सत्येंद्र ग्लोबल एकेडमी में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से पूजा कराई। विजय तोमर, दीपक सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष इंद्रभान सिंह वीनू, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, युवराज सिंह, रिंकू सिंह, अर्पित सिंह मौजूद रहे।
जैतीपुर। स्थापना दिवस पर आरएसएस की जैतीपुर इकाई की ओर से श्री राम जानकी महाराज मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ओमपाल सिंह ने कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। संघ सौ वर्षों से लगातार देशहित में कार्य करता चला आ रहा है। कार्यक्रम के अंत में शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान मचकेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, अमित कुमार, अंकित सिंह, दीपेश सिंह, मुन्ना कुशवाहा, पवन गुप्ता, गोलू आदि मौजूद रहे।

--
एसपी ने भी किया शस्त्रों का पूजन
शाहजहांपुर। दशहरा पर पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार सुबह शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। एसपी राजेश द्विवेदी ने शस्त्रों की पूजा की। एसपी ने बताया कि शस्त्र पूजन की परंपरा यह सुनिश्चित करती है कि पुलिस बल अपने शस्त्रों की कार्यक्षमता, रखरखाव और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत मौजूद रहे। संवाद

बरेली मोड़ स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदाधिकारी। स

बरेली मोड़ स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदाधिकारी। स

बरेली मोड़ स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदाधिकारी। स

बरेली मोड़ स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदाधिकारी। स

बरेली मोड़ स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदाधिकारी। स

बरेली मोड़ स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते पदाधिकारी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed