फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worship of Bajrang Bali on the third bada mangal

गूंज उठा बजरंग बली का जयकारा..ज्येष्ठ मास के मंगल पर जगह-जगह चला भंडारा

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Worship of Bajrang Bali on the third bada mangal
शाहजहांपुर में ज्येंष्ठ माह के तीसरें बड़े मंगलवार पर बाबा बिल्केश्वर नाथ मंदिर में सजी हनुमानज - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर बजरंग बली का गुणगान हुआ। घरों और मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। जगह-जगह भंडारा और शरबत वितरण किया गया। मंगलवार तड़के ही श्रद्धालु हनुमत धाम, पंचमुखी हनुमान मंदिर गर्रा, संकट मोचन मंदिर समेत बजरंग बली के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन

प्रसाद चढ़ाया और हनुमान चलीसा, सुंदरकांड, हनुमान अष्टक आदि का पाठ किया। कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के भंडारे में अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्निहोत्री व महासचिव अजय यादव आदि मौजूद रहे। घंटाघर पर कर्मयज्ञ संस्था ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। डॉ. संजय पाठक, डॉ. केडी सिंह, केके सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, राजकुमार सक्सेना, संजीव मिश्रा, बलराम शर्मा, अजय शेखर द्विवेदी आदि शामिल रहे। जिला सहकारी बैंक के बाहर लगे भंडारे में चेयरमैन डीपीएस राठौर की पत्नी सोनिया राठौर ने प्रसाद बांटा। विकास भवन के बाहर, एसपी ऑफिस के सामने कचहरी रोड, बिस्मिल पार्क के निकट भी भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने राहगीरों को पिलाया पानी
आकांक्षा हाई स्कूल के बच्चों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुदिता जभौहरी, सोनिया कुदेशिया, प्रिया, रुचि, ममता, संगीता, रीना, अंशु, निधि, सरोज, अर्चना, सुरेंद्र, रामकुमार, मनोज, गौरव, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ भंडारा और शरबत वितरण
तिलहर/जलालाबाद। तिलहर के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमानजी के मंदिर पर आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से भंडारा कराया। मुख्य संरक्षक हरीशरण वाजपेयी, विश्वमोहन वाजपेयी, नीरज वाजपेयी ने प्रसाद बांटा। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित, हरीओम मिश्रा, शिव प्रकाश वर्मा, आयुश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने याकूबपुर तिराहे पर राहगीरों को शरबत पिलाया। प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल मुनिराज सिंह, प्रांत महामंत्री अर्पित गुप्ता भामाशाह, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह छोटू, जिला मंत्री सुमित गुप्ता, विशाल कठेरिया, कमलेश यादव, क्षितिज गुप्ता, शोभित वर्मा मौजूद रहे। निगोही, दददरौल में भी दान पुण्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed