{"_id":"6a2dadfe0c6c4f5c0a08b799","slug":"world-blood-donor-day-become-a-great-benefactor-of-humanity-by-donating-blood-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176090-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस : रक्तदान कर मानवता के बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस : रक्तदान कर मानवता के बने महादानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक चलेगा। इसमें शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी।
रक्तकोष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जीतूराज सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव और ऑपरेशन के दौरान मरीजों को अक्सर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदान किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है।
स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। कुछ ही समय में शरीर रक्त की कमी को पूरा कर लेता है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन होगा, जिसमें चिकित्सक रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करेंगे। उनका कहना है कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करे तो किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।