फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers peeling sugarcane in Pratapgarh fled after seeing a leopard.

Shahjahanpur News: प्रतापपुर में गन्ना छील रहे श्रमिक तेंदुआ देखकर भागे

Sun, 28 Dec 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Workers peeling sugarcane in Pratapgarh fled after seeing a leopard.
खुटार। गांव प्रतापपुर के पास खेतों में गन्ना छिलाई के दौरान तेंदुआ देखकर किसानों और श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

प्रतापपुर में शनिवार दोपहर बालकराम के खेत में गन्ने की छिलाई हो रही थी। इस बीच गन्ने से तेेंदुआ निकल आया। तेंदुआ देखकर किसान मुनीश, भगवानदीन ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के अंदर चला गया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर आकर शोर मचाने लगे, लेकिन तेंदुआ खेत से नहीं निकला। सूचना पाकर वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी लेकर पैरों के निशान ट्रेस किए।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने तेंदुआ होने की पुष्टि के बाद खेत में पटाखे दागे और कांबिंग की लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। तेंदुए देखे जाने से किसानों में दहशत है। किसानों ने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसल कर रखवाली करनी पड़ रही है, ऐसे में रात में तेंदुए से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पैरों के निशान ट्रेस हुए है। किसानों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed