{"_id":"6883d394d6db971ed2037456","slug":"workers-beaten-up-at-rampur-kalan-power-substation-power-supply-started-forcibly-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148928-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र पर कर्मियों को पीटा, जबरन शुरू कराई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र पर कर्मियों को पीटा, जबरन शुरू कराई आपूर्ति
विज्ञापन
रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र पर एसडीएम को ज्ञापन देते किसान। संवाद
खुटार। रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र के एसएसओ ने 50 किसानों पर बृहस्पतिवार रात में उपकेंद्र में घुसकर मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और जबरन बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
एसएसओ मुदित कुमार ने तहरीर में बताया कि रात 11 बजे वह अपने साथी कर्मचारी संजय, मनोज, शैलेंद्र, अनुज, गौरव के साथ ड्यूटी पर थे। रात में 11 बजे 10 कारों से लगभग 50 लोग उपकेंद्र आ पहुंचे और उन लोगों को घेरकर मारपीट करने लगे। एसएसओ का मोबाइल भी तोड़ दिया। मशीनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकी दी गई कि उदरा फीडर पर बिजली चालू नहीं की गई तो जान से मार दिया जाएगा। जबरन बिजली आपूर्ति भी शुरू कराई गई।
इसके बाद आरोपी बिजली आपूर्ति बंद करने पर फिर से उपकेंद्र पर आने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट से कर्मचारी बेहद डर गए और रात में शिकायत करने थाने नहीं गए। कर्मचारियों को जान का खतरा है, ऐसे में उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाने के साथ ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि वह कोर्ट के काम से शाहजहांपुर में हैं। तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है। तहरीर दी गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
किसानों ने दिया एसडीओ को ज्ञापन
शुक्रवार को उदरा फीडर के तमाम किसान रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र पहुंचे और भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उदरा फीडर पर लो वोल्टेज की काफी समस्या है। बार-बार ट्रिपिंग हो रही है और तार टूटने से बिजली नदारद हो जाती है। हालत यह हैं कि जब तक खेत तक पानी पहुंचता है, बिजली चली जाती है। बिजली की समस्या के चलते नलकूप ठप पड़े हैं और सिंचाई न होने से फसलें सूख रही हैं। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के समय रणजीत सिंह, दलवीर सिंह, हरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हीरा सिंह, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, जसवंत सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
--
जोगराजपुर फीडर से जुड़े दो दर्जन गांवों में भी बिजली संकट
चांदपुर। खुटार विद्युत उपकेंद्र से निकले जोगराजपुर फीडर की लाइन से संचालित दो दर्जन से अधिक गांवों में ओवरलोडिंग से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बड़े पैमाने पर बिजली कटौती होने और लो वोल्टेज की समस्या से भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हैं और फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। इस फीडर पर लगाए गए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता की तुलना में कनेक्शन ज्यादा हो जाने से 11 केवीए हाईटेंशन लाइन पर विद्युत भार भी बढ़ गया है। चांदपुर के सुशांत दीक्षित के अनुसार वह कई बार एसडीओ और जेई को फोन कर चुका हैं, लेकिन हर बार टालने वाला जवाब मिलता है। जेई जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि जोगराजपुर फीडर की क्षमता बढ़ाने के लिए उप खंड अभियंता के स्तर से उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। संवाद