फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   worker hide in village coming from medical college

रेवाड़ी से आकर गांव में छिपे मजदूर, पुलिस ले गई मेडिकल कॉलेज

Wed, 29 Apr 2020 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
worker hide in village coming from medical college
तिलहर। हरियाणा के रेवाड़ी में मजदूरी करने गए चार मजदूर पैदल आकर चुपचाप अपने गांव चले गए। आशा वर्कर की सूचना पर जब इन्हें बुलाया तो आने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस की मदद से जबरन उन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके अलावा इसी गांव के दस अन्य लोगों को भी मेडिकल भेजा गया। बुधवार को जीजीआईसी में बनाए गए शेल्टर होम को भी नगर पालिका कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि बुधवार को 14 लोगों को स्क्रीनिंग जांच के लिए मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को हरियाणा के रेवाड़ी से क्षेत्र के गांव में आए चार लोगों की आशा वर्कर से मिली सूचना के आधार पर उन्हें जांच के लिए बुलाया गया तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस की मदद से चारों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 10 अन्य लोगों में एक व्यक्ति गजरौला से जौनपुर जा रहा था, उसे भी जांच के लिए भेजा गया है। शेष लोग तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी से आए एक युवक ने बताया कि वह गांव के ही तीन अन्य लोगों के साथ होली के दो दिन बाद ज्वार और सरसों की फसल काटने गया था। 11 लोग दूसरे गांव से गए थे। वे लोग पहले ही लौट आए लेकिन हम वहां फंस गए। कोई साधन न मिलने पर हम चारों रेवाड़ी से पैदल चलकर एक सप्ताह में अपने गांव पहुंचे हैं। डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि यहां हुई जांच में सभी सामान्य पाए गए हैं, लेकिन रेवाड़ी से आए लोगों की मेडिकल कॉलेज में जांच कराना आवश्यक है, इसलिए सभी को वहां भेजा है। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी शेल्टर होम से मंगलवार को भेजे गए सभी सात लोगों की रिपोर्ट ठीक आई है। उन्हें वापस शेल्टर होम भेज दिया गया है। शेल्टर होम को नगरपालिका कर्मचारियों ने सैनिटाइज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से आए 13 को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा
जैतीपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को 13 कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें भिटारा गांव से 4, नदैय्या रामपुर से 6, सूरजूपुर के 2, बझेड़ा भगवानपुर का एक व्यक्ति शामिल है। इनको स्क्रीनिंग के बाद जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सभी व्यक्ति हरियाणा के रेवाड़ी जिले से वापस आए थे। बदायूं बार्डर पर छह लोगों की स्क्रीनिंग की गई। थाना जैतीपुर व गढ़िया रंगीन के स्टाफ की स्क्रीनिंग हुई। उन्होंने बताया कि 28 मार्च तक कराई गई सभी जांचों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी प्रभारी ने बाहर से आने वाले लोगों से खुद जांच के लिए केंद्र पर आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed