फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker dies of electrocution while stringing power lines.

Shahjahanpur News: बिजली लाइन के तार खींचते वक्त करंट लगने से मजदूर की मौत

Sun, 12 Jul 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution while stringing power lines.
जयशंकर का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
देवकली (शाहजहांपुर)। बंडा क्षेत्र के इंदलपुर गांव में शनिवार को अपराह्न बिजली की नई लाइन डालते वक्त करंट लगने से दिहाड़ी पर काम कर रहे सिंधौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी जय शंकर (40) की मौत हो गई। सीएचसी ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इंदलपुर गांव की आवासीय कॉलोनी के उत्तर दिशा में डाली जा रही 11 केवीए की नई विद्युत लाइन के लिए शनिवार को जय शंकर अपने पांच अन्य साथियों के साथ मजदूरी पर काम कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। उनके साथी अरुण ने बताया कि गांव के पांच लोग करीब छह माह से ठेकेदार के अधीन विद्युत निगम का काम कर रहे हैं और उन्हें 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करंट से बुरी तरह झुलसे जयशंकर को सीएचसी लाए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जयशंकर की मौत से पिता सत्यपाल, माता मिथिलेश कुमारी, पत्नी सुभासिनी, पुत्री सुरभि, पूर्वी और संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। एसडीओ मनीष चंद्रा के अनुसार फोन पर करंट से मजदूर के मरने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है कि लाइन पर काम होने के बावजूद उसे चालू कैसे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार कुंवरपाल के अनुसार घटना के दौरान वह मौके पर नहीं थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन पुनीत निगम का कहना है कि मजदूर की मौत होने के मामले की जांच कराई जाएगी।

---
स्कूल में पढ़ रही छात्रा समेत तीन को लगा करंट का झटका
कांट। बलीपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कक्षा एक की छात्रा राधिका को खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल के संपर्क में आते ही करंट का झटका लगा। बाद में दो अन्य बच्चों को भी करंट लगने पर स्कूल के शिक्षकों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी। वहां से स्कूल पहुंचे लाइनमैन ने जांच करने पर पाया कि खिड़की में अर्थिंग से करंट आ रहा है। छात्रा राधिका का उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। इलाज के बाद दोनों बच्चों की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। बीईओ नीरज शुक्ला ने बताया अर्थिंग आने पर बच्चों को करंट लगने की सूचना मिली थी। घटना के दौरान प्रधान अध्यापक अवकाश पर थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed