फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker dies after tempo overturns; seven family members injured.

Shahjahanpur News: टेंपो पलटने से श्रमिक की मौत, परिवार के सात लोग घायल

Fri, 03 Jul 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after tempo overturns; seven family members injured.
गांव टाह खुर्द कलां के सुरेंद्र विश्वकर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। शाहजहांपुर से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट जाने से भतीजे के तिलक में शामिल होने आ रहे खुटार के गांव टाह खुर्द कलां निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा (55) की मौत हो गई। परिवार के सात लोग मामूली घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र परिजनों सहित मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। वह पांच जून को परिवार सहित मजदूरी करने मेरठ गए थे। सुरेंद्र के पुत्र सचिन कुमार ने बताया कि उनके ताऊ के पुत्र पवन कुमार का बृहस्पतिवार शाम तिलक है। पिता सहित सभी परिजन तिलक समारोह में शामिल होने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मेरठ से सभी लोग नौचंदी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुंचे और शाहजहांपुर से टेंपो बुक कर घर जा रहे थे। पुवायां के बड़ागांव में ओवरब्रिज के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट जाने से परिवार के लोग दब गए। गांव के लोगों ने टेंपो सीधाकर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र की पत्नी शांति देवी, पुत्र सचिन, धर्मेंद्र, पुत्रवधू भारती देवी, सुमन, पुत्री शिवानी, धर्मेंद्र की पुत्री लावन्या घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।
डॉक्टर ने सुरेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपाेर्ट दर्ज कराई जाएगी।
---
तिलक की हुई रस्म अदायगी
सुरेंद्र विश्वकर्मा की मौत के बाद भतीजे पवन कुमार का तिलक साधारण तरीके से कर रस्म अदायगी की गई। पवन की छह जुलाई को शादी है। लड़की पक्ष के कुछ ही लोग पवन के घर आए और तिलक चढ़ाकर तुरंत लौट गए।

--
ओवरब्रिज पर हो चुके हैं कई हादसे
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव भूड़ा मैनारी के पास बने ओवरब्रिज पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोड़ और आगे पुल कुछ संकरा होने के कारण भी हादसे होते हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार भी एक वजह है। नया मार्ग होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार से ओवरब्रिज पर वाहन दौड़ाते हैं, जिससे हादसा हो जाता है।
--
ओवरब्रिज पर दो माह में हुए हादसे
28 अप्रैल : बाइक और ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर में बंडा के गांव सिसोरा सिसोरी के संजीव और उनकी पत्नी शिल्पी देवी गंभीर घायल हो गए।
- 30 अप्रैल : बुलेरो और बाइक की टक्कर में निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया के अरुण कुमार, उनकी पत्नी सीमा, पुत्र नैतिक और पुत्री दीक्षा की मौत हो गई
11 मई : टेंपो पलटने से बड़ागांव के रितिक की मौत, छह लोग घायल।
16 मई : कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने से बंडा थाने में तैनात सिपाही दिनेश चौधरी की मौत, युवती घायल।
---

गांव टाह खुर्द कलां के सुरेंद्र विश्वकर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

गांव टाह खुर्द कलां के सुरेंद्र विश्वकर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed