{"_id":"67db198fea5039055b0b63b9","slug":"work-on-construction-of-swimming-pool-and-synthetic-track-started-in-sports-stadium-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139864-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक बनाने का काम शुरू
Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में खोदाई करती जेसीबी। स्रोत: स्टेडियम
शाहजहांपुर। हथौड़ा गांव में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम को आधुनिक संसाधनों से युक्त बनाने के लिए कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। ऐसे में स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए बंद कर कार्य तेजी गति से शुरू कराया गया है। वर्तमान में स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक को बनाने को खोदाई का काम हो रहा है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों की अवस्थाओं के विकास एवं नवीन निर्माण कार्यों के लिए शासन की ओर से लगभग 35 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में साढ़े 12 करोड़ रिलीज कर दिया गया है। प्रदेश के बजट में धन आवंटित होने के बाद स्टेडियम में कार्य ने तेजी गति पकड़ ली है। स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए बंद करा दिया है, साथ ही यहां संचालित प्रशिक्षण शिविर सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में शुरू कराए हैं। इसी के साथ स्टेडियम में काम ने तेजी पकड़ ली है। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। कार्य के लिए खोदाई शुरू कर दी है। बिजली का कई जगह तार पड़े होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम बंद कराया है।