फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wood worth nine rupees costs ninety rupees...even now the Municipal Corporation has not learnt its lesson.

Shahjahanpur News: नौ की लकड़ी नब्बे खर्च...अब भी नगर निगम ने नहीं लिया सबक

Tue, 04 Nov 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wood worth nine rupees costs ninety rupees...even now the Municipal Corporation has not learnt its lesson.
ककरा ​स्थित नगर निगम के चार्जिंग स्टेशन में पैक रखीं मशीनें। संवाद - फोटो : संस्थान
शाहजहांपुर। नौ की लकड़ी नब्बे खर्च... यह कहावत नगर निगम प्रबंधन पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। हर महीने 50 से 60 हजार रुपये में हो सकने वाली वाहनों की चार्जिंग पर नगर निगम 1.36 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन


चार साल बाद नगर निगम अपना चार्जिंग स्टेशन बनवा सका है लेकिन उसमें विद्युत निगम ने अड़ंगा लगा दिया है। कनेक्शन न मिलने और अधूरी तैयारियों के कारण डेढ़ महीने पहले टेंडर होने के बावजूद अभी चार्जिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा उठान के लिए नगर निगम के पास 70 वाहन हैं। इनमें करीब 40 ई-रिक्शा और शेष ई-मैजिक वाहन हैं। इन वाहनों को लगभग रोजाना चार्ज करना पड़ता है। यह पूरा प्रोजेक्ट 50 लाख रुपये का है। नगर निगम पिछले चार सालों से वाहनों की चार्जिंग ठेके पर करा रहा है। इसमें हर महीने करीब 1.36 लाख रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी पिछले चार साल में नगर निगम 65.28 लाख रुपये खर्च कर चुका है। बताया जाता है कि रोजाना सभी वाहनों की चार्जिंग भी नहीं की जाती थी, कभी दस तो 12 वाहनों को चार्ज नहीं किया जाता था। इससे कूड़ा उठान का काम प्रभावित होता था।

कुछ समय पहले नगर निगम ने वाहनों की चार्जिंग के लिए खुद का स्टेशन बनाने की जरूरत महसूस की। इसके बाद 50 लाख के प्रोजेक्ट से ककराकलां में स्लॉटर हाउस के पास चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया गया। मशीनें भी खरीदीं जा चुकी हैं। डेढ़ महीने पहले चार्जिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। एक महीने पूर्व नगर नगम की ओर से विद्युत निगम को कनेक्शन दिए जाने के लिए आवेदन किया गया। बावजूद इसके अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, खुद के स्टेशन में वाहनों की चार्जिंग होने में प्रति माह 50 से 60 हजार रुपये के बीच खर्च होंगे। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण की लागत को हटा दिया जाए तो नगर निगम चार सालों में केवल 27 लाख रुपये ही खर्च करता। तकरीबन 40 लाख रुपये बच सकते थे।

--

नगर निगम की तैयारी भी अधूरी

नगर निगम का दावा है कि चार्जिंग स्टेशन पर सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गईं हैं। सिर्फ विद्युत कनेक्शन मिलने की देरी हैं। यह और बात है कि चार्जिंग स्टेशन पर आईं मशीने अब तक इंस्टाल नहीं की गईं हैं। वे अभी पैक रखीं हुईं हैं। इसके अलावा वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था भी पूरी नहीं की गई है। इससे लग रहा है कि विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी चार्जिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी।

--

नगर निगम ने कनेक्शन के लिए जितने भी आवेदन किए थे, उनमें से एक या दो ही शेष रह गए हैं। वे भी दो से चार दिन में पूर्ण करा दिए जाएंगे।-आरपी सिंह, एक्सईएन नगर, विद्युत निगम


--

एक-दो दिन में चार्जिंग स्टेशन में मशीनों को इंस्टॉल करने का काम शुरू हो जाएगा। विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जल्द ही चार्जिंग स्टेशन में वाहन चार्ज होने लगेंगे। -एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed