फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women were made aware of their legal rights and safety measures.

Shahjahanpur News: महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया

Mon, 23 Mar 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware of their legal rights and safety measures.
तिलहर में मिशन श​क्ति स्टॉल पर आईं महिलाओं को कानून की जानकारी देते एसपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत तिलहर तहसील मुख्यालय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने मुख्यालय पर स्थापित मिशन शक्ति स्टॉल का अवलोकन किया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा के मार्गदर्शन में सर्किल के सभी थानों में मिशन शक्ति स्टॉल स्थापित किए गए हैं। एसपी ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। तहसील दिवस के दौरान आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़खानी एवं अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन

------------
महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक



पुवायां। पुवायां में सोमवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत मिशन शक्ति स्टॉल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। तहसील मुख्यालय पर सीओ प्रवीण मलिक के नेतृत्व में पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली थानों की ओर से संयुक्त रूप से मिशन शक्ति स्टॉल लगाए गए। शाम को देवस्थान मंदिर परिसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed