फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women should keep the family system alive.

Shahjahanpur News: कुटुंब व्यवस्था को जीवंत बनाए रखें नारियां

Tue, 23 Dec 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women should keep the family system alive.
तिलहर ​​स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थि। संवाद
तिलहर। आरएसएस की सहयोगी संस्था विद्या भारती की ओर से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सरला देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य उमा जैन ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुटुंब व्यवस्था भारतीय समाज की पहचान है, जिसे जीवंत रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। परिवारों के टूटने से हमारी संस्कृति और सभ्यता प्रभावित हो रही है। इसलिए कुटुंब व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नारियां प्रयासरत रहें।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि नारी होने के नाते परिवार, समाज, राष्ट्र और पर्यावरण के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द रेनेसा एकेडमी की प्रबंध निदेशक रीता अग्रवाल ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय नारी समाज की संपूर्ण चेतना हैं। सप्तशक्ति संगम की जिला संयोजक शिखा सिंह ने महिलाओं से बेटियों को सशक्त बनाने की अपील की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिखा वर्मा ने एकल एवं सामूहिक गीत प्रस्तुत किए। आस्था, अनुष्का और वर्तिका ने रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई और द्रौपदी की वेशभूषा में प्रेरणादायी संदेश दिए। प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन आचार्य रेशम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या सीता गंगवार ने किया। अंत में आचार्य प्रज्ञा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed