फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   women security, education programme in ss college

नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान पर  एसएस कॉलेज में संगोष्ठी आज 

Thu, 08 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
women security, education programme in ss college
एजुकेश्‍ान लोन - फोटो : demo pics
आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पूरे आत्मविश्वास और ताकत के साथ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वे अभूतपूर्व तरीके से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की महिलाएं अपवाद नहीं हैं। ‘नारी सम्मान’ उत्तर प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ की संयुक्त पहल है। इसके तहत बरेली मंडल में जिला स्तर पर ‘नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान’ विषय पर पहली संगोष्ठी शुक्रवार सुबह को शाहजहांपुर के एसएस कालेज सभागार में होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दिन के 11 बजे होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम राम गणेश, एसपी डा. मनोज कुमार, सीडीओ टीके शिबू, सीएमओ डा. कमल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. केएल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजया श्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरपाल और जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव सरकार की ओर से संचालित बालिकाओं और महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर अपना संबोधन देंगे। संगोष्ठी में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याण योजनाओं की लाभार्थियों के साथ छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ीं महिलाएं भी शिरकत करेंगी। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और अमर उजाला की इस संयुक्त पहल के जरिए उन महिलाओं का चयन किया जाना है,  जिन्होंने समाज में कुछ उत्कृष्ट काम किया हो। यह चयन मंडल स्तर पर छह श्रेणियों में होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित और उत्थान के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच मुहैया कराने की कोशिश है, जिससे वे उपलब्धियों के नये मुकाम हासिल कर सकें और दूसरों के लिए भी मिसाल बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मिलेगा नारी सम्मान के लिए नामांकन फार्म
शुक्रवार को एसएस कालेज सभागार में ‘नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान’ विषयक संगोष्ठी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए नारी सम्मान हेतु नामांकन फार्म भी वितरित होगा। इसमें खेल, शिक्षा, कला, उद्यमिता, बहादुरी और सामाजिक कार्य में विशिष्ट मुकाम या उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं का चयन होगा। प्रतिभागी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 16 वर्ष तय की गई है। कुल प्राप्त प्रविष्टियों में से बरेली मंडल में हर श्रेणी में एक का चयन होगा, जिन्हें बरेली में होने वाले मंडल स्तरीय आयोजन में नारी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed