फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women said - the price of gas cylinders should have been reduced

बजटः महिलाओं ने कहा- गैस सिलिंडर के दाम कम हो जाते तो अच्छा होता...

Wed, 02 Feb 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Women said - the price of gas cylinders should have been reduced
रंजना सक्सेना - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आधी आबादी की रसोई का बोझ कम करने के लिए भले ही आम बजट में कोई घोषणा नहीं की गई। सिलिंडर के दाम कम होने, खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार को कम करने के लिए कोई प्लान ही पेश नहीं किया, हालांकि महिलाओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। महिलाओं और बच्चों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया। वहीं महिलाओं के लिए ज्वैलरी के घोषणा की। उन्होंने कटे और पॉलिश किए गए हीरे, रत्नों पर सीमा शुल्क घटाकर पांच प्रतिशत करने के ऐलान से महिलाएं काफी खुश हैं।
विज्ञापन

नारी सशक्तिरण पर ज्यादा
-केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की है। नारी शक्ति के महत्व को देखते हुए योजनाओं को शुरू किया। रसोई का बजट दुरस्त रखने के लिए कोई भी घोषणा नहीं करने से मायूसी हाथ लगी है। - रंजना सक्सेना, सिटी पार्क कालोनी
विज्ञापन

आधी आबादी को मिलेगा कई योजनाओं का लाभ
-आम बजट में भले ही महिलाओं की रसोई के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई। लेकिन, आधी आबादी के लिए अन्य कई लाभ दिए गए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। महिलाएं को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा। - मान्या सेठी, तारीन टिकली
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर के दाम कम होना चाहिए
-महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाए जाने के साथ ही रसोई का बजट भी दुरस्त रखने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। सिलिंडर के दाम कम होने चाहिए। खाद्य सामग्री पर महंगाई कम होना चाहिए। तभी आधी आबादी को राहत मिल सकेंगी।
शैली स्वरूप, लाला तेली बजरिया
रसोई के लिए कुछ नहीं दिया
-आधी आबादी के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। सरकार मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए योजनाओं को चलाया जाए। उनके लिए रोजगार के साधन विकसित किए जाने चाहिए। रसोई के बजट को कम करने के लिए कुछ करने की जरूरत है। पारीशा श्रीवास्तव, मालगोदाम रोड
सस्ता होता घरेलू सामान
घरेलू सामान सस्ता नहीं किया गया है। इससे घरेलू बजट को कम नहीं हो सकेगा और मिडिल क्लास लोगों की समस्या कम नहीं होगी। रसोई गैस पर सब्सिडी बढ़ानी चाहिए थी। बजट से निराशा हाथ लगी है। प्रमिला देवी, सलनहा खुटार (गृहणी)
महंगाई रोकने पर जोर नहीं
कपड़े सस्ता होना सही है, लेकिन रसोई गैस पर कोई रियायत नहीं दी गई है। एक छोटे परिवार का एक माह का घरेलू सामान पहले 15 सौ से दो हजार में आ जाता था, वह अब चार हजार से पांच हजार का आता है। लोग महंगाई से परेशान हैं। - अंगूरा देवी, कुसुमा खुटार (गृहणी)
रसोई का बजट नहीं देखा
वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं के घरेलू बजट पर कोई अधिक ध्यान नहीं दिया है। महंगाई की मार ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रसोई का बजट आम आदमी की पकड़ से बाहर है। सरकार को इस पर और अधिक ध्यान देना चाहिए। - विमला देवी , मोहल्ला दातागंज तिलहर।

मध्यमवर्ग का रखना था ध्यान
महंगाई की मार ने रसोई का बजट खराब कर दिया है। इस बजट में वित्त मंत्री ने कुछ चीजों पर राहत दी है लेकिन मध्यमवर्गीय लोगों के लिए और अधिक राहत दिए जाने की आवश्यकता है। खाद्य पदार्थों और अन्य घरेलू वस्तुओं पर टैक्स कम होना चाहिए जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सके। - कंचन रस्तोगी, पूर्व सभासद पक्का कटरा तिलहर।

पारीशा श्रीवास्तव

पारीशा श्रीवास्तव- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मान्या सेठी

मान्या सेठी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शैली स्वरूप

शैली स्वरूप- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

प्रमिला देवी, सलनहा खुटार (गृहणी)

प्रमिला देवी, सलनहा खुटार (गृहणी)- फोटो : POWAYAN

 

अंगूरा देवी, कुसुमा खुटार (गृहणी)

अंगूरा देवी, कुसुमा खुटार (गृहणी)- फोटो : POWAYAN

 

विमला देवी

विमला देवी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

कंचन रस्तोगी

कंचन रस्तोगी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed