फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women said- instead of registering a case, police turn them away

Shahjahanpur News: महिलाएं बोलीं- केस दर्ज करने के बजाय उन्हें टरकाती है पुलिस

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women said- instead of registering a case, police turn them away
बबिता, कलान। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 19 शिकायतें आईं। इसमें 8 मामले घरेलू हिंसा, चार जमीन विवाद और सात अन्य मामलों की शिकायतें आईं। संबंधित अधिकारियों को जांच कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा इंदेपुर निवासी डाॅ. दीपिका अग्रवाल ने आयोग की सदस्य को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मकान के बाहर उनकी कार पर बाइक सवार लोगों ने ईंटों से तोड़फोड़ की थी। इसके बाद 50 पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 15 मार्च को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनकी बात को सुनकर आयोग की सदस्य ने चौक इंस्पेक्टर को कॉल कर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी खुशबू के पांच वर्षीय बेटी अनमोल की आंख में चोट लग गई थी। खुशबू बेटे को साथ लेकर सदस्य से मिलीं। उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर श्राॅफ से बात की। इस पर डॉक्टर ने निशुल्क इलाज कराने का भरोसा जताया। घरेलू हिंसा में अधिकतर महिलाओं ने पति के द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत की। इसके साथ उनको घर से निकाल दिया गया। जमीन में विवाद में अधिकतर मामले आपसी थे। इन सभी मामलों में आयोग की सदस्य ने संबंधित थाना प्रभारी से बात करके जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम अतिरिक्त रविंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

मेरी शादी 12 वर्ष पहले कायमगंज निवासी राजू से हुई। चार वर्ष पहले जेठ ने पति के साथ मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया, तब से पुलिस के चक्कर काट रही हूं। न्याय की उम्मीद में दूसरी बार सदस्य राज्य महिला आयोग से मिलने आई हूं।
बबिता, कलान
-----

दो वर्ष पहले मेरी शादी हरिओम से हुई। बीमारी के चलते इलाज के बहाने वह दिल्ली लेकर गया और वहां छोड़कर चला आया। अब ससुराल में नहीं रखना चाहता है। पुलिस के चक्कर लगाकर परेशान हो गई हूं।

आरजू, सेहरामऊ दक्षिणी
-------
महिला बंदियों की स्थिति का लिया जायजा
-राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्होंने महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लिया और जेल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान घरेलू हिंसा एवं अन्य संकटों का सामना कर रही महिलाओं को दी जाने वाली सहायता का अवलोकन किया। उन्होंने कांट ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र बालीपुर ग्राम पंचायत और ब्लॉक सभागार में महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। जेल में अधीक्षक मिजाजी लाल की सराहना की।

बबिता, कलान। संवाद

बबिता, कलान। संवाद

बबिता, कलान। संवाद

बबिता, कलान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed