{"_id":"69c3cfa0f466888e8d044955","slug":"women-of-the-damini-team-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168896-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दामिनी टीम की महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दामिनी टीम की महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
परौर। जनपद मुख्यालय से आई पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने बुधवार को थाना परिसर में क्षेत्र की सामाजिक कार्यों में अग्रणी महिलाओं की दामिनी टीम को आमंत्रित कर उन्हें मिशन शक्ति के तहत आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक कर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने उन्हें महिलाओं की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1098, 181, 102, 108, 1070, 1930, 1076 आदि की उपयोगिता बताई। साथ ही दामिनी टीम की सदस्यों से पुलिस कार्यों में सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, मिशन शक्ति टीम की प्रभारी प्रभा चौधरी, वरिष्ठ उप निरीक्षक विकेश कुमार, आरक्षी मंजू समेत तमाम महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं। संवाद