फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women enjoyed swings in the program on the occasion of Teej

Shahjahanpur News: तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम महिलाओं ने लिया झूले का आनंद

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women enjoyed swings in the program on the occasion of Teej
पुवायां में तीज के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत संगठन
पुवायां। ओमर वैश्य महिला समिति पुवायां की ओर से तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजक आशा गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। पूजन के बाद महिलाएं कमलबाग के कैफे हाउस पहुंचीं और वहां झूले का आनंद लिया। इसके बाद खेलों का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने खेलों में भाग लेकर पुरस्कार जीते। कामिनी गुप्ता को प्रथम, निशा गुप्ता को द्वितीय और मीना गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद सावन के गीतों पर नृत्य किया गया।

समिति की अध्यक्ष रीता रानी गुप्ता ने बताया कि, तीज नारी शक्ति की भावना और संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का माध्यम है। मीना गुप्ता, दीप्ती गुप्ता ने आयोजन को हर साल भव्य तरीके से मनाने की बात कही। इस मौके पर प्रीति गुप्ता, मीनू गुप्ता, रेशू गुप्ता, आभा गुप्ता, नीरज गुप्ता, शीतल गुप्ता, रेशू गुप्ता, सीमा गुप्ता, विंदो गुप्ता, नमिता गुप्ता, वंदना गुप्ता समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed