{"_id":"61c377351dc4b01f656e1df7","slug":"women-claiming-three-seats-from-bjp-in-the-assembly-elections-shahjahanpur-news-bly4701386173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में भाजपा से तीन सीटों पर दावा कर रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में भाजपा से तीन सीटों पर दावा कर रहीं महिलाएं
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावों में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहेगी। भाजपा में फिलहाल तीन विधानसभा सीटों से महिलाएं टिकट की होड़ में है। हालांकि पार्टी का इरादा ऐसी प्रत्याशी पर दांव लगाने का है जो सीट पर जीत सुनिश्चित कर सकें।
शाहजहांपुर की राजनीति में विधानसभा या संसद के चुनाव में महिलाओं की कभी बड़ी भूमिका नहीं रहीं। भाजपा से कृष्णाराज 2014 में जिले की प्रथम महिला सांसद बनीं थीं। उन्होंने दो लाख, 35 हजार, 529 वोटों से बसपा के उमेद सिंह को चुनाव हराया था। बाद में वह केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं। 2012 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार की पत्नी शकुंतला देवी सपा से विधायक बनीं।
उन्होंने 8,898 वोटों से बसपा के अरुण कुमार सागर पर जीत हासिल की थी। वर्तमान में शकुंतला देवी भाजपा में हैं और पुवायां विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। कृष्णाराज भी पुवायां क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन अपने बेटे उत्कर्ष को विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती हैं। जलालाबाद सीट पर बृज क्षेत्र की महामंत्री चंद्रेश गुप्ता ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
उनके पति अनिल गुप्ता जिला महामंत्री हैं। चंद्रेश गुप्ता क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी तरह कटरा विधानसभा सीट से रजनी भानु सिंह टिकट की दावेदार हैं। पुवायां विधानसभा क्षेत्र में पूर्व महिला जिलाध्यक्ष क्षमा वर्मा भी सक्रिय हैं। टिकट को लेकर उनकी दावेदारी भी सामने आ रही है। फिलहाल नगर, ददरौल और तिलहर सीट से भाजपा के पास महिला दावेदार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पास टिकट को लेकर साफ दृष्टिकोण है। अंदरूनी रिपोर्ट के बाद उसी को टिकट दिया जाएगा, जिसके जीतने की संभावना सर्वाधिक है। पार्टी के पास ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि वह महिला उम्मीदवार को ही टिकट दे।
सीट जिताने के लिए जोर लगाएगी आधी आबादी
पार्टी का फोकस महिला वोटरों पर है। आरक्षित आठ सीटों पर भाजपा के पास महिला ब्लॉक प्रमुख हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव हैं। भाजपा के महिला मोर्चा में लगभग साढ़े तीन सौ महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा सभी 31 मंडल में 21-21 महिलाओं का संगठन है। इस बार बूथ स्तर पर महिलाओं को पन्ना प्रमुख अलग से बनाया गया है। कोशिश है कि बूथ स्तर पर महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग के लिए लामबंद किया जाए।
भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने महिलाओं को हमेशा सम्मान दिया है। हमारे लिए प्रत्याशी हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसे हमारी टीम की महिलाएं पूरी ताकत से लड़ाएंगी। शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा
भाजपा ने महिलाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। बड़ी संख्या में आधी आबादी भाजपा से जुड़कर वोट करती है। पार्टी नेतृत्व जहां पर महिला प्रत्याशी को मजबूत समझेगा, उसे टिकट देकर पूरे दम से लड़ाया जाएगा। हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकश वर्मा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR