फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   women blocked the highway when did not get lentil and mustard seeds in shahjahanpur

Shahjahanpur: मसूर और सरसों का बीज नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने हाईवे पर लगाया जाम, नारेबाजी

Mon, 18 Nov 2024 08:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 08:57 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही में सोमवार को 11 बजे तक बीज भंडार नहीं खुला। इस पर किसान भड़क गए। बीज लेने आईं महिलाएं हाईवे पर बैठ गईं, जिससे जाम लग गया। 

विज्ञापन
women blocked the highway when did not get lentil and mustard seeds in shahjahanpur
हाईवे पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मसूर और सरसों के बीज नहीं मिलने पर किसानों का निगोही में गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान लिपुलेख-भिंड हाईवे पर आ गए। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें समझाया। इस बीच करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। 

विज्ञापन


निगोही ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज भंडार पर गत दो सप्ताह से निशुल्क मसूर और सरसों के बीज का वितरण हो रहा है। रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह से दूरदराज से आए किसानों का जमावड़ा लगने लगा। पूर्वाह्न 11 बजे तक वहां बीज लेने के लिए सैकड़ों पुरुष और महिला किसान पहुंच गए। इसके बावजूद बीज भंडार नहीं खुला तो किसान विरोध पर उतर आए और राजमार्ग पर नारेबाजी करते हुए यातायात जाम कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को समझाया और उन्हें बीज भंडार पर वापस लाकर बीज का वितरण कराया। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि बीज भंडार पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो और सबको आसानी से निशुल्क बीज उपलब्ध कराने      के लिए न्याय पंचायत स्तर पर   बीज वितरण का रोस्टर बना दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों पर होगी बीज वितरण 
जिंदपुरा न्याय पंचायत के गांवों में 18 नवंबर, अजीजपुर में 19 नवंबर, संडा खास में 20 नवंबर, अंडखेड़ा में 21 नवंबर, अजमतपुर में 22 नवंबर, सतनुआ में 23 नवंबर, कजरी नूरपुर में 24 नवंबर और निगोही न्याय पंचायत के गांवों में 25 नवंबर को बीज वितरण किया जाएगा। 

लगातार वितरण के बाद भी मांग में कमी नहीं 
मीरानपुर कटरा में बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर डीएपी, यूरिया, एनपीके आदि खादों का लगातार वितरण किया जा रहा है, लेकिन मांग में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को समिति पर उपस्थित एडीओ पंचायत महावीर सिंह ने बताया कि अभी तक 458 बोरी डीएपी और एक ट्रक एनपीके बांटी जा चुकी है। 

इसके बाद भी कुछ किसानों को खाद नहीं मिल पाई। समिति के सचिव राजीव सिंह व लेखाकार प्रांजल सक्सेना ने बताया कि समिति के गोदाम पर यूरिया के 150 बोरे बचे हैं, लेकिन खाद लेने वाले किसानों की संख्या ज्यादा है। इसलिए खाद का अगला ट्रक खाद एक-दो दिन में आते ही वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed