फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women became emotional while tying Rakhi on their brother's wrist

Shahjahanpur News: भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए भावुक हुईं महिलाएं

Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women became emotional while tying Rakhi on their brother's wrist
शाहजहांपुर में जिला कारागार में भाई की कलाई पर राखी बांधतीं महिलाएं। स्रोत: जेल प्रशासन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के मौके पर शनिवार को जिला कारागार में बंद भाई को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीसी कैमरे की निगरानी में मिलाई कराई गई। बहनों ने भावुक होकर भाई की कलाई पर राखी बांधी और माथे पर रोली-अक्षत का टीका लगाया। भाई ने आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन

त्योहार के चलते सुबह सात बजे से बहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उनके लाए गए सामान की जांच के बाद प्रत्येक महिला का नाम अंकित कर 25 से 50 के ग्रुप में जेल के अंदर प्रवेश दिया गया। जेल के अंदर लगे टेंट में महिलाओं और बंदियों को कतारबद्ध तरीके से बैठाया गया।
विज्ञापन

इस बीच बहनों ने जल्द ही जमानत कर जेल से बाहर निकालने का वादा भी किया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि दिन में 12 बजे तक सात सौ बहनों ने मुलाकात की थी। चार बजे तक महिलाओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। भीड़ अधिक होने के कारण जिला कारागार के गेट पर जाम लग गया। जिसे पुलिस कर्मियों ने खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुस्लिम महिलाओं ने भी की मिलाई
रक्षाबंधन के मौके पर अनेक मुस्लिम महिलाएं भी अपने भाइयों से मुलाकात करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने भाई को राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। जेल के अंदर पानी और शरबत का इंतजाम भी कराया गया था। जिनके पास राखी और मिठाई नहीं थी, उन्हें जेल की ओर से उपलब्ध कराई गई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों व स्टाफ को रक्षासूत्र बांधा।

शाहजहांपुर में जिला कारागार में भाई की कलाई पर राखी बांधतीं महिलाएं। स्रोत: जेल प्रशासन

शाहजहांपुर में जिला कारागार में भाई की कलाई पर राखी बांधतीं महिलाएं। स्रोत: जेल प्रशासन

शाहजहांपुर में जिला कारागार में भाई की कलाई पर राखी बांधतीं महिलाएं। स्रोत: जेल प्रशासन

शाहजहांपुर में जिला कारागार में भाई की कलाई पर राखी बांधतीं महिलाएं। स्रोत: जेल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed