फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women assaulted over seats in the train, surrounded the bogie and pelted with sticks

Shahjahanpur News: ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं से मारपीट, बोगी को घेरकर डंडे बरसाए

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Women assaulted over seats in the train, surrounded the bogie and pelted with sticks
निगोही। पीलीभीत से शाहजहांपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की रात सीट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ट्रेन में जिंदपुरा रेलवे स्टेशन से चढ़े छह युवकों ने महिलाओं को पीटा। इस बीच निगोही रेलवे स्टेशन पर युवकों के साथियों ने बोगी को घेरकर लाठी डंडे बरसाए। पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत किया। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी पूजा त्रिवेदी, नीलम त्रिवेदी, अवधेश अवस्थी, रमा अवस्थी और सुमन शुक्ला पूर्णागिरि मेले में गए थे। मंगलवार को पीलीभीत तक आए और शाम 6:30 बजे शाहजहांपुर आने वाली ट्रेन में सवार हो गए। जिंदपुरा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान आधा दर्जन युवक ट्रेन की बोगी में सवार हो गए। युवकों ने महिलाओ के पास वाली सीट पर बैठने का प्रयास किया तो पूजा त्रिवेदी ने विरोध शुरू कर दिया। सीट को लेकर युवकों की परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी तभी युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन निगोही रेलवे स्टेशन पर रुकने से पहले पांच युवक बोगी से कूदकर भाग गए। यह देखकर यात्रियों ने बोगी का गेट बंदकर एक युवक को पकड़ लिया। मारपीट में पूजा के हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन

उधर ट्रेन के रोकने पर युवक के साथियों ने बोगी को घेर लिया और डंडे बरसाना शुरू कर दिए। काफी हंगामा होने पर आरपीएफ का सिपाही मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति खराब होने पर स्टेशन मास्टर ने निगोही थाने में सूचना दी। तब थाने से फोर्स पहुंचा। पुलिस को देखकर युवक भाग गए। पुलिस ने यात्रियों को भरोसे में लेकर गेट को खुलवाकर विवाद करने वाले आरोपी को वेटिंग रूम में बंद कर दिया तब करीब 20 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। सूचना पर पीलीभीत जीआरपी भी आ गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत थाने के जीआरपी प्रभारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed