फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women are called upon to fight to save MNREGA.

Shahjahanpur News: मनरेगा बचाने के लिए महिलाओं से संघर्ष का आह्वान

Thu, 15 Jan 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women are called upon to fight to save MNREGA.
खुटार में ब्लॉक अध्यक्ष के आवास पर बैठक में बोलतीं जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। खुटार में मनरेगा बचाओ अभियान के संबंध में बैठक हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बचाने के लिए संगठित करते हुए संघर्ष का आह्वान किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा रानी के आवास पर बैठक में जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण महिलाओं और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते योजना कमजोर की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को समय से काम और मजदूरी नहीं मिल रही। इससे ग्रामीण परिवारों को परेशानी आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वेे मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को बचाने के लिए संगठित होकर संघर्ष करें। इस बीच महिलाओं ने अपने गांवों में रोजगार नहीं मिलने, मजदूरी भुगतान में देरी और कार्यों में कटौती जैसी समस्याएं रखीं। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, सायरा बानो, तबस्सुम, सायरा, नसरीन, सीमा, राधा, शगुफ्ता, रानी, मोनी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed