{"_id":"68923c98b417efe57e0306fe","slug":"womans-condition-deteriorated-while-cooking-food-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149761-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाना बनाते समय महिला की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाना बनाते समय महिला की बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रिंकी की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।
पवन कुमार की पत्नी रिंकी सोमवार की रात खाना बना रही थीं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर लेट गईं। परिवार के लोग उन्हें लेकर जलालाबाद गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ससुराल वालों के अनुसार, हार्ट अटैक से रिंकी की मौत हुई। वहीं मृतका के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का एक बेटा व एक बेटी है। संवाद