फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's body found hanging in Rahdeva

Shahjahanpur News: रहदेवा में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in Rahdeva
सिंधौली में शव मिलने के बाद रोती बिलखती मृतका की मां। स्रोत: जागरूक पाठक
पुवायां। गांव रहदेवा निवासी राजीव कुमार की पत्नी 36 वर्षीय ऊषा देवी का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऊषा देवी की पहली शादी हरदोई में हुई थी। तलाक के बाद आठ साल पहले उनकी शादी रहदेवा के राजीव से हो गई। ऊषा देवी बुधवार रात अपने बच्चों और पति के साथ कमरे में सोई थीं। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। राजीव ने शव देखकर शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उसके बाद ऊषा देवी के मायके के लोग और पुलिस भी रहदेवा पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली। ऊषा देवी के पिता नंदराम ने पुलिस को बताया कि राजीव और उनके परिजन ऊषा देवी से अक्सर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

छह महीने पहले भी मारपीट पर ऊषा देवी ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन एक दरोगा ने मामले में राजीनामा करा दिया था। परिजनों का आरोप है कि ऊषा देवी से मारपीट कर फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऊषा देवी के दो बच्चे पांच वर्षीय पुत्री चांदनी और तीन वर्षीय पुत्र ऋतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऊषा देवी के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
-------------------------------------------------
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
सिंधौली। क्षेत्र के गांव बाजपुर में रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बुधवार की शाम करीब सात बजे गोपाल उर्फ शेखू गांव में होली मिलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उनका सुराग नहीं लगा।
बृहस्पतिवार की सुबह फकीरे के खेत में लगे पापुलर के पेड़ से गोपाल का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। मृतक की मां सुबोधा देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। गोपाल छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह हरियाणा के रेवाड़ी में काम करता था और होली पर अपने घर आया था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि गोपाल की किसी महिला से बातचीत होती थी। महिला ने बात करना बंद कर दिया था। परिजन भी उसी महिला के पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
होली खेलते रहे बच्चे...महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव पथरा निवासी 37 वर्षीय सावित्री देवी ने होली के दिन फंदे से लटककर जान दे दी। वह त्योहार के मौके पर नोएडा से अपनी ससुराल लौटीं थीं।

सावित्री के पति सत्यपाल का सात माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पति की मौत के बाद वह अपने परिवार समेत काम करने के लिए नोएडा चलीं गई थी। होली के मौके पर सात दिन पहले ही ससुराल लौटी थीं। बुधवार को जब सब होली खेल रहे थे। तब सावित्री ने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टा फंसाकर फंदे को गले में डालकर लटक गई। उसकी मौत हो गई।
बुधवार दोपहर 12 बजे मृतका के देवर अक्षय कुमार ने शव लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने डायल 112 को खबर दी। इसके बाद थाने से उप निरीक्षक मोहम्मद इरफान मौके पर गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। मृतका की तीन बेटी और एक बेटा है। पिता की मौत के बाद मां के जान देने से बच्चे यतीम हो गए हैं। संवाद

सिंधौली में शव मिलने के बाद रोती बिलखती मृतका की मां। स्रोत: जागरूक पाठक

सिंधौली में शव मिलने के बाद रोती बिलखती मृतका की मां। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed