फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's body found hanging in house

Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in house
खुटार। गांव लालपुर निवासी विवेक कुमार की 45 वर्षीय पत्नी सुलक्षणा देवी का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन बीमारी की वजह से आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह शव लटका देख परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। विवेक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। विवेक कुमार ने पुलिस को बताया है कि सुलक्षणा बीमार रहती थी, इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं।
विज्ञापन

बीमारी के कारण ही सुलक्षणा ने आत्महत्या की है। सूचना पाकर सुलक्षणा के मायके वाले भी लालपुर पहुंचे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि विवेक ने पत्नी के मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण आत्महत्या कर लेने की सूचना दी है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed