{"_id":"65035b80eef26bf5c50140d7","slug":"womans-body-found-hanging-from-scarf-accused-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4675-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुपट्टे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुपट्टे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव धनेदरपुर निवासी अभिषेक की पत्नी नीलम (20) का शव बुधवार को कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, दंपती में अनबन हाेने के चलते उसने जान दी है। मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मेहनत-मजदूरी करने वाले अभिषेक ने तीन महीने पहले चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल्लागंज निवासी नीलम से प्रेम विवाह किया था। दोनों में कुछ दिन ठीक चला, लेकिन बाद में अनबन हो गई थी। बुधवार को अभिषेक और उसकी मां सुदामा देवी काम पर गईं थीं। घर में अकेली नीलम ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। काम से लौटे परिजन को उसका शव लटका मिला। इसके बाद मृतका के परिजन को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी जयशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजन से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।